कुलपहाड़: कुलपहाड़ कोतवाली में 'महिला शक्ति नारी वंदन अधिनियम' पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ
प्रधानमंत्री के आवाहन पर ‘महिला शक्ति नारी वंदन अधिनियम’ के तहत कोतवाली कुलपहाड़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली में चल रहे कार्यक्रम से प्रेरित होकर थाने स्तर पर भी महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व क्राइम निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।