खिरकिया: खिरकिया विकासखंड के 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, हितग्राहियों को दी गई योजनाओं की जानकारी
Khirkiya, Harda | Sep 26, 2026 आज 26 सितंबर शाम 5 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खिरकिया विकासखंड के 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 से 28 सितंबर तक प्रथम चरण में चलेगा। इसी क्रम में ग्राम बारंगा, सेक्टर मांदला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।