ब्यावरा: मलावर थाना क्षेत्र के लखनवास गांव में तीन बदमाशों ने एक बुजुर्ग के साथ लूटपाट की
मलावर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि फरियादी प्रेम नारायण पुष्पद के साथ घर पर सोते समय गांव की तीन बदमाशों के द्वारा चांदी के कड़े और सोने की मुर्की लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रामबाबू गोविंद और राहुल को गिरफ्तार किया है।