धामपुर: धामपुर के शुगर मिल रोड पर एक फिजियोथैरेपी केंद्र में अचानक नीलगाय घुसने से मचा हड़कंप
Dhampur, Bijnor | Nov 18, 2025 मंगलवार की सांय करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर शुगर मिल रोड पर एक फिजियोथैरेपी केंद्र में अचानक नील गाय घुस गई।नील गाय घुसने पर हड़कंप मचा रहा।जिसका एक वीडियो भी बनाया गया। काफी देर तक नीलगाय फिजियोथैरेपी केंद्र के अंदर घुसी रही।फिजियोथैरेपी केंद्र से अचानक नीलगाय निकल गई। जिस पर राहत की सांस ली गई।