धामपुर: शेरकोट में नेशनल हाईवे 74 पर दो कंटेनर आपस में भिड़े, आवागमन हुआ बाधित
Dhampur, Bijnor | Nov 18, 2025 मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के मुताबिक शेरकोट में नेशनल हाईवे 74 पर दो कंटेनर आपस में भिड़ गए। दोनों कंटेनर आपस में भिड़ने के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।इस दौरान आवागमन भी बाधित हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।