महोबा: यूपी: खरेला के टिकरी प्राथमिक विद्यालय में शराब के नशे में क्लास में सोते मिले प्रधानाध्यापक, वीडियो हुआ वायरल
Mahoba, Mahoba | Jul 10, 2026 महोबा के खरेला में टिकरी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार हुई है। क्लासरूम में शराब के नशे में लेटे प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए लगी डिजिटल स्क्रीन पर प्रधानाध्यापक फूहड़ भोजपुरी गाने देख रहे थे और टेबल पर सो रहे थे। बीएसए ने विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।