गोरखपुर: गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राज्य महिला आयोग की भूमिका पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन हुआ
गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में 'महिलाओं के विरुद्ध अपराध उन्मूलन में राज्य महिला आयोग की भूमिका “पर केंद्रित कार्यक्रम(मिशन शक्ति) की अध्यक्षता करते हुए कुलपति पूनम टंडन ने कहा कि स्त्री-पुरुष संबंधों को स्वस्थ बनाने हेतु संवाद की बड़ी भूमिका है. वाद विवाद से कोई हल नहीं निकल सकता। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रही।