गोरखपुर: महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज में 18 दिसंबर से ललित कला महोत्सव की शुरुआत होगी
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सोसाइटी 'ललित कला महोत्सव' का आयोजन करती है। इस वर्ष यह महोत्सव दिनांक-18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में कुल 12 प्रतियोगिताएँ (निबंध, वाद-प्रतिवाद, विज्ञान प्रदर्शनी, एकल नृत्य, चित्रकला, एकल गायन, पाक-कला, योग, एकाकी, काव्य-पाठ होंगी। सोसाइटी के सचिव मनकेश्वर नाथ पांडे ने जानकारी दी।