गोरखपुर: राजघाट पुलिस ने चकरा अव्वल से अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
राजघाट पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए मंगलवार की सुबह चकरा अव्वल में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी करके तुलसी निषाद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 80 लीटर अवैध कच्ची शराब, 5 किलो यूरिया, ढाई किलो नौसादर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामदगी के आधार पर 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।