गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने पादरी बाजार से चोरी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, ₹7000 की चोरी की रकम बरामद
16 दिसंबर को शाहपुर थाना क्षेत्र के एक फल की दुकान पर आरोपी शमी और गुड्डू द्वारा धोखे से 13000 रुपए नगद की चोरी कर लेने के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था मंगलवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी को पादरी बाजार से गिरफ्तार किया इसके पास से पुलिस ने ₹7000 चोरी के बरामद कर लिए हैं। पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।