बिहटा: दौलतपुर के पास पुलिस ने आधा दर्जन शराब की भट्ठियां ध्वस्त कीं, शराब नष्ट
Bihta, Patna | Apr 6, 2026 बिहटा के आईआईटी अमहरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास पुलिस ने सूचना पर करवाई करते हुए आधा दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए निर्मित और अर्ध निर्मित शराबों को नष्ट किया है। इस दौरान 5000 लीटर से ज्यादा शराब को नष्ट कर दिया। शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। मामला सोमवार की सुबह 8:45 के करीब की है।