पातेपुर: सिमरवारा चौक स्थित आभूषण दुकान में भीषण चोरी, चोर खिड़की तोड़कर 10 लाख के आभूषण चुरा ले गए
पातेपुर के सिमरवारा चौक स्थित आभूषण दुकान में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने रात के अंधेरे में दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर सेफ तथा काउंटर में रखे लगभग 10 लाख रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण आदि की चोरी कर ली. घटना की जानकारी दुकानदार को रविवार की सुबह 8 बजे के करीब तब मिली जब वह दुकान खोलने के लिए आया था। लोगों की भिड़ जुट गई।