सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गांव में करंट की चपेट में आने से झुलसे युवक को सीएचसी में कराया गया भर्ती
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के वीरा गाँव में पानी का टैंकर भरने के दौरान ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन में आ रहे करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक युवक झुलसकर घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।