वारिसनगर: काली ब्रह्म पूजा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं-बच्चियों समेत छह से अधिक घायल, दो किशोरियां गंभीर
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर गांव में शुक्रवार की संध्या काली ब्रह्म पूजा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिलाओं और किशोरियों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि दो किशोरियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार