पंचदेवरी: पुलिस ने रामदास बगही पानी टंकी के पास से 17 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामदास बगही पानी टंकी के समीप 17 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के रामदास बगही निवासी गुड्डू राजभर उर्फ राजकुमार के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने शनिवार को दोपहर 1 30 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया।