दिल्ली एयरपोर्ट पर अंबेडकर की किताब दिखाकर चर्चा में आए CJP प्रमुख अभिजीत दिपके
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक एवं प्रमुख अभिजीत दिपके शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही चर्चा का केंद्र बन गए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तक उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिपके दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने समर्थकों से एयरपोर्ट पर भीड़ न लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी।दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों के जुटने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।