#मिशन_शक्ति_फेज 5.0 (द्वितीय चरण) एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत सुलतानपुर पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित-
उत्तर प्रदेश शासन के 'मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)' के अंतर्गत #SP_STR @ipsCharuNigam के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी, एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित महात्मागाँधी इंटर कॉलेज में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को #यातायात_नियम व #महिला एवं #बाल_सुरक्षा से संबंधित जानकारी की गयी तथा विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनका निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
#UPPolice
Sultanpur, Uttar Pradesh | Jul 17, 2026