लखनऊ इंटरसिटी बोगी में मिला युवती का शव मर्डर के बाद बोरे में भरकर ट्रेन में छोड़ी लाश
Sadar, Varanasi | Feb 21, 2024 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी की जनरल बोगी में बोरे में भरा महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह ट्रेन लखनऊ से चलकर देर रात बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जानकारी के अनुसार लखनऊ से चलकर बनारस आने वाली बनारस-लखनऊ इंटरसिटी की जनरल बोगी में मंगलवार की रात शव मिला है।