पाली: ककोरिया के राशन विक्रेता द्वारा घटतौली किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व में कई बार हो चुकी है दुकान निरस्त
Pali, Lalitpur | Aug 18, 2024 ककोरिया के राशन विक्रेता द्वारा अनाज वितरण करने के दौरान घटतौली किए जाने का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें अनाज तौल रही महिला अनाज से भरे हुए तसले के साथ तराजू पर दो नमक की पैकेट रखे नजर आ रही है।जिससे साफ तौर प्र घटतौली दिखाई दे रही है।पूर्व में भी उक्त राशन विक्रेता की दुकान को कई बार उच्चाधिकारियों द्वारा निलंबित किया जा चुका है।