रफीगंज: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद रफीगंज प्रशासन हुआ अलर्ट, अस्पतालों और होटलों में चला जांच अभियान
मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड की घटना के बाद रफीगंज प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार अपराह्न 2 बजे मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रफीगंज अग्निशमन विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के कई निजी अस्पतालों एवं होटलों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गईं।