➡️ आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामपुर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
आयुक्त, संचनालय आयुष, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15/06/2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामपुर द्वारा आंगनवाड़ी क्रमांक 50, रामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणजनों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। इसके साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं निक्षय अभियान के अंतर्गत टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की गई।कार्यक्रम में कुल 54 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar