शाहबाद: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज, एएसपी मार्तंड प्रताप ने दी जानकारी
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए लूटपाट करने की बात कही थी। पुलिस द्वारा जांच में लूटपाट की बात झूठ पाई गई। दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह ने दी है।