शाहबाद: गिलजयी की नूरी मस्जिद के गहराये विवाद को सीओ ने सुलझाया, मस्जिद में होगा बरेलवी इमाम
कोतवाली के मोहल्ला गिलजई में वर्षों पुरानी नूरी मस्जिद के इमाम को लेकर देवबंदी और बरेलवी समुदाय के लोगों में दो दिन से से चल रहे विवाद में काफी जद्दोजहद के बाद सीओ ने बरेलवी समुदाय के इमाम को रख कर विवाद को समाप्त करवाया। बताते चले शाहाबाद के मोहल्ला गिलजई में बरेलवी समुदाय के मुस्लिम ही अधिक संख्या में रहते हैं।