शाहबाद: तहसील मुख्यालय पर बना महिला पिंक शौचालय बदहाली का शिकार, तहसील प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
तहसील मुख्यालय पर प्रशासन द्वारा महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक सार्वजनिक महिला शौचालय पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। तहसील मुख्यालय पर आने वाली महिला वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन लाख शिकायतों के बाद भी महिला पिंक शौचालय में व्यवस्थित नहीं हो सका।