शाहबाद: उधरनपुर में दबंग ने मां बेटी को पीटकर किया घायल, कोतवाली में तहरीर दी
कोतवाली के मोहल्ला उधरनपुर में मां बेटी ने अपने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। शाहाबाद के उधरनपुर निवासी रामकांती पत्नी रामलाल ने बताया पड़ोसी सोनपाल पुत्र राम सहाय उसके पति को आए दिन दबंगई में गाली गलौज किया करता है।