शाहबाद: बिलहरी गांव से दहेज के खातिर विवाहिता को पीट कर घर से निकाला गया, विवाहिता ने पति सहित ससुरालली जनों के खिलाफ तहरीर दी
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के भाई ने पुलिस को लिखित सूचना दी है। थाना पाली के खारा कुंआ निवासी विनोद कुमार पुत्र ताराकृष्ण ने बताया उसकी बहन सरिता देवी का विवाह 22 जून 2022 को ग्राम बिलहरी निवासी विपिन दीक्षित के साथ हुआ था।