समस्तीपुर में शुक्रवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक रजनीकांत ठाकुर को गोली मार घायल कर दिया। वे सीएसपी बंद कर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। 1.90 लाख रुपए, दो लैपटॉप, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए। पीड़ित को पैर में गोली लगी है।