समस्तीपुर: संयुक्त किसान मोर्चा ने शहर में निकाला प्रतिरोध मार्च, अगस्त क्रांति के मौके पर कॉरपोरेट भारत छोड़ो का लगाया नारा
समस्तीपुर में अगस्त क्रांति के मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को वामपंथी संगठनों से जुड़े लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारा दिया कॉर्पोरेट भारत छोड़ो। इस जुलूस में अखिल भारतीय किसान सभा, किसान महासभा और बिहार राज्य किसान सभा से जुड़े किसान नेताओं ने भाग लिया।