समस्तीपुर: मायके वालों ने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
समस्तीपुर में ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने आरोप मायके वालों ने लगाया है। मायके वालों का कहना है कि 5 लाख रुपए नहीं देने पर हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिली तो विभूतिपुर थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला।पीड़ित परिवार अब एसपी के पास पहुंचा, मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर डुमरिया गांव का है ।