हरिपुर घाट के रहने वाले विक्रम कुमार ने बताया कि उनके चचेरे भाइयों ने उनके हिस्से का जमीन बेच लिया। उनके पिताजी संजीव साहनी ने जब चचेरे भाइयों से इस संबंध में पूछताछ किया तो चचेरे भाइयों ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।