समस्तीपुर: 11-15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा यात्रा, सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकलेगी यात्रा
समस्तीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि 2022 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरे देश मे हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। पिछले वर्ष भी डाकघर के माध्यम से समस्तीपुर जिला में करीब 4 लाख लोगो ने तिरंगा खरीदा था।