कानपुर में गांजा तस्करी के वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद!
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित लालबंगला की कालीबाड़ी इलाके में दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है।
.
.
#Kanpur #Chakeri #KanpurNews #BreakingNews #StonePelting ViralVideo
Mathura, Mathura | Sep 12, 2026