धार के धोबी घाट में विकास की नई शुरुआत: सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमि पूजन।धार शहर के धोबी घाट क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। विधायक निधि से स्वीकृत इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नीना विक्रम वर्मा ने कुदाल चलाकर एवं शिलापूजन कर किया।