अधौरा: रोहतास में नल जल का काम कर रहे किशोर को सांप ने काटा, हुई मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
रोहतास में नल जल का काम कर रहा एक किशोर को सांप ने काट लिया जिसकी मौत हो गई। आज शनिवार को सुबह 7 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के जमुनीनार गांव निवासी मदन चेरों के 17 वर्षीय पुत्र उमेश चेरों बताया जाता है। परिजनों ने बताया रोहतास में नल जल का काम करने के बाद बगल में एक झोपड़ी था उसमें सोया हुआ था।