अधौरा: सिकिया मड़िया के जंगल में भेड़ पशुपालक की पीट-पीट कर हत्या, शव भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस
अधौरा प्रखंड के सिकिया मड़िया के जंगल में भेड़ पशुपालक को अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया। और लगभग 300 भेड़ को लूट कर वहां से लेकर फरार हो गया। आज शुक्रवार को 4 बजे मृतक के भाई रामनाथ पाल ने बताया कि व्यक्ति की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिहरा गांव निवासी 55 वर्षीय रामायण पाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जंगलों में भेड़ को चराते थे।