अधौरा: चैनपुर वार्ड 4 के दुकान में रखे सामान को हटा रही बच्ची को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
Adhaura, Kaimur | Jul 31, 2025 चैनपुर वार्ड 4 के दुकान में रखे गए सामान को हटा रही एक बच्ची को जहरीला सांप ने काट लिया। जिसकी मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड 4 निवासी धनंजय पासवान की 7 वर्षीय पुत्री श्रेया कुमारी बताई जाती है। जहां परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने दुकान पर रखे गए सामान को हटा रही थी।