अधौरा: खामकला गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
अधौरा प्रखंड के खामकला गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की सुबह 6 की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के खामकला गांव निवासी स्वर्गीय गुलाब सिंह के 18 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुबह घर से शौच के लिए बाहर निकलकर तालाब की ओर गया हुआ था।