अधौरा: गड़के मोड़ के पास अनियंत्रित पिकअप के पलटने से 10 लोग घायल, अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी
गड़के मोड़ के पास अनियंत्रित पिकअप के पलटने से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना शुक्रवार को लगभग 3 की बताई गई। सभी अधौरा थाना क्षेत्र के पड़वनिया गांव के सुनैना देवी, दुग्घा के गोपाल घासी और तेतरी देवी, सरईनार के मंगरु अररिया, अधौरा के बजरंगी उरांव सोहदाग के भोला राम समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। अधौरा पीएचसी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।