अधौरा: अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त को लेकर दिखाया गया लाइव शो
अधौरा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि 20वीं किस्त को लेकर लाइव शो दिखाया गया। शनिवार को 12 बजे कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से पीएम किसान सम्मान निधि के 20वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20500 करोड रुपए की राशि का हस्तांतरण किया गया। जिसका लाइव शो दिखाया गया है।