गाज़ियाबाद: मोदीनगर में नाली सफाई को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, कपड़े फाड़ने का लगा आरोप
मोदीनगर में नाली की सफाई को लेकर गुरुवार देर रात विवाद हो गया। जिससे नाराज दबंगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है की महिला का कपड़ा भी फाड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर गुरुवार देर रात को महिलाओं ने मोदीनगर थाने का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच-पड़ताल में जुट गई।