गाज़ियाबाद: आरडीसी में एंडेवर कार ने वेगनर कार में मारी टक्कर, वेगनर कार का अगला हिस्सा हुआ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
गाजियाबाद के राजनगर इलाके के आरडीसी में गुरुवार की शाम को एंडेवर कार ने वेगनर कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वेगनर कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एंडेवर कार चालक ने मौके पर कुछ लोगों को बुलाया और उसके बाद वेगनर कार वाले से बदतमीजी करते हुए मौके से फरार हो गए। पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस से की।