मेदिनीनगर (डालटनगंज): करनीमा के दलितों की पिटाई करने वालों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तार करे प्रशासन: भाकपा
भाकपा के जिला सचिव ने नौडीहा बाजार अंचल के करनीमा के दलितों के साथ हुए जानलेवा हमले की निंदा की है। घायलों से सोमवार दोपहर साढे तीन बजे मेदिनीनगर में मुलाकात की और पाया कि 4 जुलाई को कुहकुह कला के पवन यादव, राहुल वर्मा, ललन यादव, बिहारी यादव, मनोज यादव, सरोज यादव, सुरेंद्र यादव, मनीष यादव ने कपिल भुइयां, राजदेव भुइयां, राजेश भुइयां की पिटाई कीl