खलारी: खलारी के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने दिया योगदान
Khelari, Ranchi | Jan 27, 2024 खलारी प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने अपना योगदान दिया। इस दौरान पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग ने बुके देकर उनका स्वागत किया और नए प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर नए प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से खलारी प्रखंड को आगे ले जाने का काम किया जाएगा।