पोलायकलां: पोलायकलां क्षेत्र में हिमालेश्वर धाम पर भोलेनाथ का किया अभिषेक पूजन, हजारों लोगों ने किए दर्शन पूजन
शिवरात्री के उपलक्ष्य में पोलायकलां क्षेत्र के प्रसिद्ध हिमालेश्वर धाम मंदिर पर धार्मिक आयोजन किए गए। यहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजन अर्चन के बाद विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर पर भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ। जिसमें गायक कलाकार भी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि भगवान भोलेनाथ का यह मंदिर अतिप्राचिन है।