कैराना: कांधला में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, मौके पर हुआ हंगामा और नोकझोंक
कांधला में रेलवे मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक दो बाइकों में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि बाइक सवारों की जान बच गई। वहीं, मौके पर कार को रोक लिया गया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान हादसे को लेकर नोकझोंक भी हुई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उनमें बीच—बचाव कराया। इसके बाद मामला शांत हो सका।