बांसगांव: बेलीपार थाने के सामने बड़ा हादसा: बोतल हमले में घायल को मेडिकल ले जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पहले पड़ोसी के हमले में घायल हुए युवक के साथ मेडिकल जांच के दौरान दूसरा बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल को पुलिस घायल को डॉक्टरी मुआयना कराने के लिए थाने से बाहर लेकर जा रही थी। इसी दौरान थाने के ठीक सामने सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।