मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबा युवक, मौत से मचा कोहराम
झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में खदियन चौराहे के पास पानी से भरे गड्ढे में 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर से निकलने के बाद युवक वापस नहीं लौटा था। तलाश के दौरान परिजनों को उसकी चप्पल और तौलिया मिली, जिसके बाद युवक पानी में डूबा मिला। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।