चूरू: पहलगाम त्रासदी के कारण चूरू विधायक हरलाल सहारण नहीं मनाएंगे जन्मदिन समारोह, भाजपा जिला संयोजक ने दी जानकारी
Churu, Churu | May 4, 2025 जम्मू कश्मीर के पहलगाव में हुई अमानवीय त्रासदी से आहत चूरू विधायक हरलाल सहारण इस बार 6 मई को अपना जन्मदिन समारोह नहीं मनाएंगे। भाजपा जिला संयोजक रवि दाधीच ने रविवार शाम 8:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुई त्रासदी से व्यथित चूरू विधायक हरलाल सहारण ने इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय किया है।