चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज सहित 10 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 3048 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
Churu, Churu | May 4, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के राजकीय लोहिया कॉलेज सहित 10 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। परीक्षार्थियों की सघनता से जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। चूरू के 10 परीक्षा केंद्रों में रजिस्टर्ड 3114 परीक्षार्थियों में से 3048 उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान पुलिस का भारी जाप्ता तैनात रहा।