चूरू: सदर थाने में पुलिस से उलझना युवकों को पड़ा महंगा, 7 जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 4, 2025 चूरू के सदर थाने में पुलिस से उलझना युवकों को महंगा पड़ गया। सदर थाना पुलिस ने रविवार को 7 युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी युवक शहर के प्रतिभा नगर व उसके आसपास क्षेत्र के हैं। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने शाम को बताया कि शहर के हनुमानगढ़ी के पीछे निवासी 30 वर्षीय महिला ने परिवाद दिया था। जिसकी जांच के लिए दोनो पक्षो को बुलाया था।